स्मार्टफोन की दुनिया में Samsung Galaxy S25 Ultra और Samsung Galaxy S25+ ने काफी चर्चा बटोरी है। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है? आइए, इन दोनों डिवाइस की तुलना करते हैं।
Design और Build Quality
- Samsung Galaxy S25 Ultra: Ultra में titanium frame (Grade 5) दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाता है। इसका वजन 218 ग्राम है और यह IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। फोन में स्टाइलस पेन की सुविधा है, जो इसे प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए खास बनाता है।
- Samsung Galaxy S25+: S25+ में अल्यूमिनियम फ्रेम है और वजन केवल 190 ग्राम है। यह भी IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। हालांकि, इसमें स्टाइलस की सुविधा नहीं है।
Winner : अगर प्रीमियम डिज़ाइन और स्टाइलस चाहते हैं, तो Ultra बेहतर विकल्प है।
Display
- Samsung Galaxy S25 Ultra: Ultra में 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3120 पिक्सल है। स्क्रीन का पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाता है, जिससे यह सीधी धूप में भी साफ दिखता है।
- Samsung Galaxy S25+: S25+ का डिस्प्ले थोड़ा छोटा, 6.7-इंच का है। रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस Ultra जैसा ही है।
Winner: बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए Ultra बेहतर है।
Camera
- Samsung Galaxy S25 Ultra: Ultra में 200 MP का क्वाड-कैमरा सेटअप है। यह 10 MP और 50 MP के दो टेलीफोटो लेंस के साथ आता है, जो 5x तक का ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। 50 MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है।
वीडियो रिकॉर्डिंग: 8K@30fps, 4K@120fps। - Samsung Galaxy S25+: S25+ में 50 MP का ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें 10 MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12 MP का अल्ट्रावाइड लेंस है।
वीडियो रिकॉर्डिंग: 8K@30fps, 4K@60fps।
Winner: अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो शूटिंग के शौकीन हैं, तो Ultra का कैमरा ज्यादा शक्तिशाली है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दोनों डिवाइस में समान प्रोसेसर और परफॉर्मेंस फीचर्स हैं:
- चिपसेट: Qualcomm SM8750-AB Snapdragon 8 Elite (3nm)।
- CPU: Octa-core (2×4.47 GHz + 6×3.53 GHz)।
- GPU: Adreno 830।
- OS: Android 15 (7 साल तक अपडेट)।
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही समान हैं।
बैटरी और चार्जिंग
- Samsung Galaxy S25 Ultra: Ultra में 5000 mAh की बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, 25W वायरलेस चार्जिंग, और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
- Samsung Galaxy S25+: S25+ में 4900 mAh की बैटरी है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Winner: बैटरी और चार्जिंग के मामले में Ultra थोड़ा आगे है।
Storage And RAM
- Samsung Galaxy S25 Ultra: Ultra में 256GB, 512GB, और 1TB वेरिएंट मिलते हैं, सभी में 12GB RAM है।
- Samsung Galaxy S25+: S25+ में केवल 256GB और 512GB वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें 12GB RAM है।
Winner: अधिक स्टोरेज ऑप्शन के लिए Ultra बेहतर है।
Colour Option
- Samsung Galaxy S25 Ultra: यह Titanium Silver, Titanium Black, Titanium White Silver, Titanium Gray, Titanium Jade Green, Titanium Jet Black, और Titanium Pink Gold जैसे प्रीमियम कलर्स में आता है।
- Samsung Galaxy S25+: S25+ में Icy Blue, Mint, Navy, Silver Shadow, Pink Gold, Coral Red, और Blue Black जैसे कलर्स हैं।
कलर ऑप्शन पसंद आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।
किसे खरीदें?
अगर आप एक पावर यूजर, फोटोग्राफी लवर या बड़ी स्क्रीन के शौकीन हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें।
अगर आप हल्के और कॉम्पैक्ट फोन की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy S25+ बेहतर विकल्प हो सकता है।
आखिर में: अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फोन का चुनाव करें।
